खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुजारी कांकेर के जंगल में आज गुरूवार सुबह 9 बजे से पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि नक्सली मारे जाने की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ बीजापुर, डीआरजी सुकमा, दंतेवाड़ा, सीआरपीएफ कोबरा के 204, 205, 206, 208, 210 एवं केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त बटालियनाें के लगभग 1200 से 1500 जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं, इनमें कुछ बड़े कैडर के नक्सली भी शामिल हैं।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हएु बताया कि विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी। उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों नेशनल पार्क के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच हुई मुठभेड़ में 12 नंवंबर काे तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया गया था।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

