खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत समय-समय पर सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित ग्रामों में सिविक एवशन कार्यक्रम चलाये जा कर शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रदाय सुविधाएं व लाभ की जानकारी बैनर/पोस्ट/पाम्पतेट आदि के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप नक्सलियों द्वारा स्वयं आगे बढ़कर शासन के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेने हेतु पुलिस अधीक्षक के समक्ष समाज की मुख्यसारा में जुड़कर जीवन यापन करने हेतु आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी तारतम्य में आज 16 जनवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंड़ागांव में जिला कोणडागांव, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा व बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय एवं उत्तर बस्तर डिविजन अंतर्गत टेक्निकल टीम एरिया कमेटी कमाण्डर के रूप में नक्सली संगठन में सक्रिय 5 लाख ईनामी नक्सली कमाण्डर गिंजरू राम उसेण्डी उर्फ कमलदास उसेण्डी पिता स्व. सोमनाथ उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम राये थाना आमाबेड़ा, जिला कांकेर ने काेंड़ागांव एसपी वाय अक्षय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। जिसे प्रोत्साहन राशि 25 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदाय किया जायेगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित उत्तर बस्तर डिविजन अंतर्गत टेक्निकल टीम एरिया कमेटी कमाण्डर गिंजरू राम उसेण्डी उर्फ कमलदास उसेण्डी नक्सली संगठन के विभिन्न पद जिसमें सन् 1998 से 2001 तक जनमिलिशिया सदस्य के पद पर रहा। सन् 2005 से 2007 तक किसकोडो दलम सदस्य रहा। सन् 2008 से 2011 तक बुधयारमारी एलओएस कमाण्डर के पद पर रहा। सन् 2011 से 2016 तक पूर्वी बस्तर डिविजन टेक्निकल विभाग में कार्य किया। सन् 2016 से 2024 तक उत्तर बस्तर डिविजन अंतर्गत टेक्निकल टीम एरिया कमेटी कमाण्डर के रूप में कार्य किया है। इसके साथ ही जिला कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर,बस्तर, दंतेवाड़ा व बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न मुठभेड़ो में शामिल रहा है। वह भरमार बंदूक बनाने व हेण्ड ग्रेनेड बनाने, देशी लांचर बनाने के साथ-साथ अन्य हथियारों का रिपेरिंग का कार्य करने में विशेष माहरत है। इसके अलावे निम्नलिखित नक्सल घटनाएं जिसमें शामिल रहा , 1. वर्ष 2001 में थाना नारायणपुर अंतर्गत ग्राम गुरिया आस-पास पुलिस बल के ऊपर फायरिंग में घटना में शामिल रहा। 2. वर्ष 2001 में रैकी करते हुए नारायणपुर पुलिस द्वारा देशी कट्टा व चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। 3. वर्ष 2012 में कैम्प उदानपुर थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर बीएसएफ कैम्प हमले में शामिल रहा। 4. वर्ष 2013 में कैम्प राणापाल थाना मर्दापाल जिला कोण्डागांव सीआरपीएफ कैम्प हमले में शामिल रहा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

