नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।ऐसे में जरा सी लापरवाही सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। तापमान में लगातार उतार चढ़ाव से शरीर को उसके अनुसार ढालना भी जरूरी होता है। इसलिए आज हम आपको कुछ हरी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि इस मौसम में शरीर के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।
हरी सब्जियों के बारे में हल्द्वानी के रहने वाले वरिष्ठ आयुर्वेद डॉक्टर विनय खुल्लर ने Local18 को बताया कि सर्दियों में मेथी, पालक, लाई, चने का साग, सरसों का साग, बथुआ आदि सीजनल सब्जियों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
इन हरी सब्जियों की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इन्हें अच्छा माना जाता है। ये सभी हरी सब्जियां विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और प्लांट कंपाउंड से भरपूर होती हैं।
इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो ठंड के मौसम में आपको बीमारियों से बचाते हैं। हरी सब्जियों में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों, बोन हेल्थ और इम्यून सिस्टम के लिए महत्वपूर्ण होता है।
उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में कई तरह का साग मिलता है, जिसमें तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पालक में आयरन और चने के साग में प्रोटीन होता है। डायबिटीज मरीजों के लिए मेथी का साग फायदेमंद है।
साग ठंड के समय में हमारे शरीर के तापमान को स्थिर रखता है। डॉ खुल्लर ने आगे कहा कि लौकी भी पानी से भरी सब्जी होती है।
यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें आयरन, पोटैशियम, कॉपर, मैंगनीज आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
इसके साथ ही आपको सर्दियों में गाजर का भी सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन्स इम्युनिटी को मजबूत रखने में मदद करते हैं। साथ ही गाजर आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी बेस्ट है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

