खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर को नक्सली मुक्त करने के आह्वान के बाद बस्तर में सुरक्षा बल के जवान नारायणपुर के बीहड़ों में घुसकर नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर रहे हैं। वहीं कई हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली है। इससे बाैखलाए नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फाेट कर सुरक्षाबलाें काे नुकसान पंहुचाने का प्रयास कर रहे हैं। सुरक्षाबलाें काे नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियाें द्वारा लगाये गये आईईडी बम की सूचना देने वाले को 5 हजार रुपए का इनाम देने की घाेषणा करते हुए नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि क्षेत्र में आईईडी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देवें, ताकि समय रहते आईईडी को निकाला जा सके। जिससे सुरक्षा बल, ग्रामीणों, विकास कार्य में लगे कर्मचारियों, शासकीय सेवकों एवं वन्य प्राणी को जान माल की हानि होने से बचाया जा सके। आईईडी की सही जानकारी देने जब्त करवाने वाले व्यक्तियों को 5000 रुपए तक की राशि इनाम में दी जाएगी एवं पहचान गुप्त रखा जाएगा।
गौरतलब है कि सुरक्षाबलाें के बढ़ते दबाव तथा लगातार हाे रहे मुठभेड़ाें में नक्सलियों के मारे जाने से नक्सली संगठन में बौखलाहट इस कदर दिख रही है कि अब वे जंगलों और अंदरूनी इलाकों में जमीन के अंदर मौत का सामान दफन कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कायराना करतूत काे अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं। नक्सलियों की इस करतूत से निर्दाेष ग्रामीण और मवेशी भी मारे जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में नारायणपुर में लगातार हुई चार घटनाओं से एक ग्रामीण की मौत हो चुकी है। वहीं तीन ग्रामीण घायल हुए हैं। वहीं एक कुत्ते और एक भैंस भी नक्सलियाें द्वारा लगाये गये आईईडी बम की जद में आने से अपनी जान गंवा चुके हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

