खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मद्देड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत बंदेपारा-कोरंजेड नेशनल पार्क एरिया में आज रविवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने एवं ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हाेने की खबर है। इनकी संख्या बढ़ सकती है, हालांकि पुलिस ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बीजापुर एएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि बंदेपारा-कोरंजेड नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों की मौजूदगी की आसूचना पर सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। उन्हाेने कहा कि मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी जवानाें के वापस लौटने पर दी जाएगी।
Trending
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल
- केंद्रीय जेल रायपुर में ‘निश्चय कार्यक्रम’ के तहत 70 बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित, आत्मनिर्भरता की ओर कदम
- चाकूबाजी से 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या; गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर पर किया पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी

