नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आएगी। इस दौरे पर भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों के अलावा 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा। वहीं, इससे पहले भारतीय स्क्वॉड का ऐलान किया जाएगा। बीसीसीआई चयनकर्ता भारतीय स्क्वॉड का चयन 11 जनवरी को करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कई बड़े नामों को आराम दिया जा सकता है। साथ ही कई युवा खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है।
भारतीय स्क्वॉड में किस-किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में अभिषेक शर्मा की जगह रियान पराग की वापसी संभव है। इसके अलावा रमनदीप सिंह की जगह शिवम दुबे को मौका मिल सकता है। इसके अलावा अक्षर पटेल, युजवेन्द्र चहल और वरूण चक्रवर्थी का चयन तकरीबन तय माना जा रहा है। इस स्क्वॉड में विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन के अलावा संजू सैमसन दावेदार हैं। साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ और साईं सुदर्शन की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आराम दिया सकता है।
इन तेज गेंदबाजों का चयन तकरीबन तय
इस भारतीय स्क्वॉड में तेज गेंदबाज के तौर पर अर्शदीप सिंह, आवेश खान और यश दयाल का चयन तकरीबन तय माना जा रहा है। इसके अलावा मयंक यादव, विजयकुमार वयशक और हर्षित राणा का चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा। बताते चलें कि भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा। भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के मुकाबले कोलकाता के अलावा चेन्नई, राजकोट, पुणे, मुंबई में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

