नई दिल्ली। पपीता एक ऐसा फल है जो पाचन शक्ति के लिए बेस्ट माना जाता है। यह फल सालों भर मिलता है। इसे आप हर दिन अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। पपीता ना सिर्फ डाइजेशन को हेल्दी रखता है, बल्कि इसके सेवन से कई अन्य लाभ भी होते हैं। यह स्किन के लिए बेस्ट है। इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। चलिए जानते हैं डाइटिशियन लवनीत बत्रा से पपीता खाने के फायदों के बारे में।
पपीता खाने से आपकी स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनती है। पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन सी और बीटी-कैरोटीन पाया जाता है। ये दोनों ही स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। स्किन स्वस्थ रहती है। बढ़ती उम्र के लक्षण नजर नहीं आते हैं। पपीते की तासीर गर्म होती है, इसलिए ठंड के मौसम में इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
लवनीत बत्रा के अनुसार, पपीते के सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। बाहरी नुकसानदायक बैक्टीरिया, वायरस से शरीर को बचाने का काम करते हैं पपीते में मौजूद पावरफुल पोषक तत्व और कम्पाउंड्स आपको कई रोगों से बचाए रखते हैं।
पेट के लिए पपीता एक बेहद ही बेहतरीन फल माना जाता है। इसे खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। पपीते में मौजूद एंजाइम जैसे पैपेन पेट और आंतों की सेहत को सुधारता है और ब्लोटिंग, अपच को दूर रखता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। पपीता खाने से पेट में होने वाली जलन, गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। पपीता स्वभाव में एल्कलाइन (Alkaline) होता है, जो पेट के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। पेट को शांत रखता है।
उन महिलाओं के लिए भी पपीता का सेवन ठीक होता है, जो अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड करा रही हों। पपीता में मौजूद कुछ पोषक तत्व मिल्क प्रोडक्शन को सपोर्ट करते हैं और दूध की क्वालिटी को बढ़ाते हैं। ऐसे में नई बनी मां के लिए पपीता खाना हेल्दी हो सकता है। हालांकि, प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीने में कच्चा या पके पपीते का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए।
यदि आपका वजन बढ़ रहा है तो आप पपीता खा सकते हैं। पपीते में फाइबर काफी होता है। ऐसे में इसके सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। इससे आप हाई कैलोरी और ओवरईटिंग से बचे रहते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा। पपीता का अधिक लाभ लेने के लिए इसे सुबह खाली पेट खाना बेस्ट माना गया है। यह पेट और संपूर्ण सेहत के लिए अच्छा होता है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

