खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कांग्रेस में नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी नगर निगमों के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया। इसके तहत जगदलपुर नगर निगम के लिए पूर्व विधायक रेखचंद जैन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
उन्हे जिम्मेदारी दी गई है कि वे कांग्रेस के महापौर और पार्षद पद के योग्य उम्मीदवारों की सूची कांग्रेस पार्टी मुख्यालय को भेजेंगे। वे कांग्रेस से दावेदारों के संबंध में रायशुमारी करते हुए जिताऊ प्रत्याशी तय करेंगे। माना जा रहा था कि रेखचंद जैन शहर के महापौर पद के प्रत्याशी हो सकते है, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें जैसे ही पर्यवेक्षक नियुक्त किया इस चर्चा पर विराम लग गया है। अब वे तय करेंगे कि कांग्रेस की ओर से महापौर का चेहरा कौन होगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

