खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंर्तगत गीदम में ओसवाल भवन जाने वाले मार्ग पर मोबाइल की दुकान से एक युवक ग्राहक बनकर मोबाइल खरीदने आया था। उसने दुकानदार से मोबाइल दिखाने कहा। दुकानदार ने उसे 2 माेबाईल फोन दिखाया, इसी दाैरान मौके का फायदा उठाकर वह दोनों मोबाइल लेकर फरार हाे गया। दुकानदार राहुल ने बताया कि उसे कोई सा अच्छा स्मार्ट फोन चाहिए कहकर दुकान पंहुचा था, जिस पर उसने रैक पर रखे दो फोन दिखाया। युवक पहले फोन की तरफ देखा फिर बाहर की तरफ देखता रहा।
राहुल कुछ और फोन निकाल रहा था, इसी बीच ग्राहक बनकर पंहुचा चाेरी का आराेपी युवक मौके का फायदा उठाते हुए फोन को लेकर रफूचक्कर हो गया। जिसके बाद जब दुकानदार राहुल पलटकर देखा तो उसे युवक नजर नहीं आया। उसने काउंटर पर देखा तो फोन भी नहीं था। जिसके बाद उसने बाहर सड़क पर भी उसे ढूंढा। वहीं इस चाेरी की पूरी वारदात उसकी दुकान पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई। वारदात के बाद दुकानदार ने चोरी की शिकायत गीदम पुलिस थाने में किया है, पुलिस जांच कर रही है। वहीं युवक के चोरी करते हुए का सीसीटीव्ही फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि उस चाेर की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

