खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। वन विभाग के आला अधिकारियों के दिशा निर्देश में राज्यस्तरीय वन उड़नदस्ता रायपुर एवं वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के द्वारा बस्तर जिले के दो क्षेत्रों में दबिश देकर 43 किलाे विलुप्तप्राय संरक्षित वन्य प्राणी पेंगोलिन के खाल के साथ अलग-अलग जगहों पर छापामार कार्यवाही कर 3 आरोपियों जेम्स मैथ्यू ,चुन्नीलाल बघेल एवं राजकुमार कुशवाहा काे गिरफ्तार किया गया है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 7 जनवरी को मुखबिर से मिले सूचना के आधार पर बस्तर वनमण्डल, राज्यस्तरीय वन उडनदस्ता रायपुर एवं वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की संयुक्त टीम बनाकर बस्तर वनमण्डल अंतर्गत चित्रकोट रेज एवं जगदलपुर रेंज में अलग-अलग जगहों पर छापामार कार्यवाही कर पेंगोलिन स्केल्स (साल खपरी का छाल) को जप्त किया गया है। मामले में पहली कार्यवाही आरोपी जेम्स मैथ्यू के घर मे हुई जगदलपुर रेंज के ग्राम तेलीमारेंगा निवासी जेम्स मैथ्यू आरोपी के घर पर की गई कार्यवाही के दौरान आरोपी के घर से 32 किलोग्राम पेंगोलिन स्केल्स की बरामदगी की गई। आरोपी द्वारा पंगोलिन स्केल्स को बीजापुर जिले के बेहद अंदुरूनी इलाके से कोरोना लॉकडाउन के दौरान इकट्ठा कर रखा गया था, जिसे बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा था, जिसे मुखबिर के सूचना पर गिरफ्तार किया गया। दूसरी छापेमारी कार्यवाही में चित्रकोट रेंज के मारडूम-बारसूर मार्ग पर चुन्नीलाल बघेल निवासी ग्राम सतसपुर तथा राजकुमार कुशवाहा निवासी बारसूर को 11 किलोग्राम पेंगोलिन स्केल्स के साथ घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया, कार्यवाही के दाैरान जंगलों का आड़ लेकर इनके दो साथी फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी खोजबीन एवं पतासाजी की जा रही है। पकड़े गये आरोपियों से एक नग मोटरसायकल भी जप्त किया गया। इसके अवैध रूप से खरीद फरोक्त में सम्मिलित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

