खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम गरावंड में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल नगरनार प्रखंड के द्वारा आज बुधवार काे सिरहा, पुजारी, गुनिया, नाईक पाईक, माझी, मुखिया मिलन समाराेह का आयाेजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप के द्वारा मावली माता के छाया चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंच का संचालन महादेव बघेल सरपंच गरावंड के द्वारा संचालित किया गया।
मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मिलन समाराेह को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक ओर नक्सली हमरे समाज को तोड़ रहे हैं, दूसरी ओर ईसाई मिशनरी समाज को षडयंत्र के तहत खत्म करने में लगे हुए हैं। कुछ आदीवासी पढ़े-लिखे लोग हम हिंदू नही है, हम देवी-देवता को नही मानते कहते हुए प्रचार कर रहे हैं, जो कि घोर निंदनीय है। इन सभी लोगाें का एक ही मकसद है, समाज को षड़यंत्र पूर्वक खत्म कर विदेशी धर्म को बढ़ावा देना है। हम सभी सनातनी हिन्दू को एक होने और हम सभी काे अपने गांव में लोगो को अपने संस्कृति परम्परा को बचाना हम सब लोगो का जिम्मेदारी है। नही तो आने वाले समय मे बांग्लादेश जैसे परिस्थिति बस्तर में भी होगा। मैं सभी से आग्रह पूर्वक निवेदन करता हूं कि हम सभी सनातन धर्म को सुरक्षित रखे तभी हमारा बस्तर और हमारा देश आगे बढ़ेगा और समाज के साथ-साथ देश का भी विकास होगा।
विशिष्ट अतिथि हरि साहू ने बताया कि सिरहा, पुजारी, गुनिया, नाईक, पाईक, मांझी, पटेल का कार्य क्या है, और कब से चलते आ रहा है। जब देश आजाद नही हुआ था, तब देश की व्यवस्था इन्ही लोगो से गांव हो या शहर इन्ही मुखियाओं से चलता था, तब गांव की संस्कृति रिती-निति परम्परा सब सुरक्षित था।
लेकिन जब से देश आजाद हुआ और पंचायत राज आया देश में चुनाव की प्रथा शुरू हुई और उसके कुछ साल बाद देश का विकास जरूर हुआ लेकिन समाज का नुकसान हुआ हम सब अपनी सस्कृति को भूलकर हम सब लोग सरकार के ऊपर निर्भर हो गए हैं। अब हम सबको अपना जिम्मेदारी को पहले की तरह काम करना है, ताकि हमारा समाज बचे । कैलाश ठाकुर प्रखंड अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि छेत्र में किसी भी प्रकार का हिंदू विरोधी कार्य होगा उसका विहिप बजरंग दल
पुर जोर विरोध करेगा। जयराम नाग लेंस ने कार्यक्रम की समापन करते हुए सभी सिरहा, पुजारी, गुनिया, नाईक पाईक, माझी, मुखिया और माता बहन को आभार व्यक्त किया।
इस दाैरान कैलाश ठाकुर प्रखंड अध्यक्ष विहिप, जयराम नाग लेम्पस अध्यक्ष, लखीधर बघेल, शिवनारायण पांडे, महादेव बाकडा, मुरली दास, धनपति बाज, विकास मुरला, शिवो कश्यप, शेखर देवांगन, भानु पटेल, श्रीमती मंदना नाग, श्रीमती बूदनी बघेल, संपत कश्यप, सुरेश कश्यप, केदार साहनी, गंगाराम पुजारी, जयराम बघेल, सुभाष देवांगन, सुकमन नागेश, मनीराम कश्यप सिरहा, गुप्ते पुजारी सहित बड़ी संख्या में माता-बहने विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता माैजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

