खबर वर्ल्ड न्यूज-रामानुजगंज। आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने सोमवार को बलरामपुर-रामानुजगंज प्रवास के दूसरे दिन रामानुजगंज में 16 करोड़ 39 लाख से भी अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 123.10 लाख के 20 कार्यों का शिलान्यास एवं 331 लाख की राशि का लोकार्पण शामिल है। मंत्री ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें खिलाड़ियों की सुविधा हेतु 99.65 लाख की लागत से स्टेडियम निर्माण एवं अधोसंरचना मद अंतर्गत 2 करोड़ 31 लाख रुपए के विभिन्न कार्य शामिल है।
वहीं छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अंतर्गत 901.60 लाख रुपए की लागत से 28 हाट बाजार निर्माण, (महावीरगंज) में 283.60 लाख रुपए की लागत से 5400 मीट्रिक टन गोदाम निर्माण, कुल 1185.20 लाख की राशि के कार्य का भूमिपूजन किया गया। कृषि मंत्री नेताम ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में बेहतर कार्य के साथ बलरामपुर-रामानुजगंज जिला विकास की ओर अग्रसर है। जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
मंत्री नेताम ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की सजगता से अपराधिक मामलों में कमी आई है। जिस क्षेत्र में पुलिस और जनता का तालमेल है वहां पर अपराधों में कमी देखने को मिलती है, इसके लिए तालमेल जरूरी है। इसे गंभीरता से लेकर पुलिस का सहयोग अवश्य करें। इस अवसर पर नेताम ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों के दो हितग्राहियों को मुआवजा राशि प्रदान की। वहीं दो हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास शहरी की चाबी सौंपी गई तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। नेताम के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगाये गए स्टाल का निरीक्षण भी किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेताम, गणमान्य नागरिक ओम प्रकाश जायसवाल, रमन अग्रवाल,अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल सहित आमजन मौजूद रहे।
Trending
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
- भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की मुंगेली जिला कार्यकारिणी का गठन
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

