नई दिल्ली। अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को टेस्ट सीरीज में 1-0 से हरा दिया है। अफगानिस्तान ने दूसरा टेस्ट 72 रनों से जीता। जबकि पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया था। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने दूसरे टेस्ट में कुल 11 विकेट झटके। रहमात शाह और इस्मत आलम ने भी अफगानिस्तान के लिए दम दिखाया। इन दोनों ने बुलावायो टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाए।
जिम्बाब्वे की दूसरे टेस्ट में अच्छी शुरुआत हुई थी। उसने अफगानिस्तान को पहली पारी में 157 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया था। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा और नेवमैन ने 3-3 विकेट झटके। इसके बाद जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने भी कमाल दिखाया। टीम ने पहली पारी में 243 रन बनाए। इस दौरान क्रेग इरविन ने 75 रनों की मजबूत पारी खेली। जबकि जबकि सिकंदर रजा ने 61 रन जोड़े। अफगानिस्तान के लिए इस पारी में राशिद खान ने 4 विकेट झटके।
अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में गेम बदल दिया। उसने ऑल आउट होने तक 363 रन बनाए। इस दौरान रहमत ने 139 रनों की पारी खेली। उन्होंने 14 चौके लगाए। वहीं इस्मत ने 101 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके शामिल रहे। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम दूसरी पारी में 205 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस पारी में भी इरविन ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 53 रन बनाए।
राशिद ने इस मुकाबले में कुल 11 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। राशिद ने जिम्बाब्वे की पहली पारी के दौरान 4 विकेट झटके। जबकि दूसरी पारी में 7 विकेट चटकाए। उन्होंने इस पारी के 27.3 ओवरों में 66 रन दिए और 3 मेडन ओवर निकाले।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

