खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में जवानों ने 4 नक्सलियों को ढेर कर मौके से सभी 4 नक्सलियों के शव और एके 47, एसएलआर जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद किए थे। इस अभियान में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिले की डीआरजी और एसटीएफ के जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं और इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। सर्च अभियान के दौरान एक और नक्सली के शव आज साेमवार काे बरामद किया गया है। अब तक दो महिला नक्सली सहित कुल 5 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए है। वहीं डीआरजी जवान प्रधान आरक्षक क्र. 331 सन्नू कारम बलीदान हो गए।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं और इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। अब तक दो महिला नक्सली सहित कुल 5 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए है। उन्हाेने बताया कि मारे गये नक्सलियों में डीकेएसजेडसी पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के सीनियर कैडर के नक्सली शामिल हाेने की संभावना है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

