खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। नगर के एसएस प्लाजा स्थित अमृता ज्वैलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी की नकाबपोश लुटेरों ने घर मे घुसकर हत्या करने के बाद जेवरात और गाड़ी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार, सराफा व्यापारी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित निवास में दो नकाबपोशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते हैं कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कॉट को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने घटना के मद्देनजर शहर के चौक चौराहा के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी है।
घटना की सूचना पर बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ.संजीव शुक्ला कोरबा पहुंच गए हैं। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद वे पूरे मामले से अवगत हुए। इसके साथ मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद जिस तरह से आईजी का दौरा कोरबा में हुआ है, उससे कहीं न कहीं पुलिस पर इस मामले को सुलझाने का बड़ा दबाव है।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल

