खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंडागांव। जिले के थाना फरसगांव में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि पिछले 6-7 वर्ष पूर्व जब पीड़िता घर पर अकेली थी, तभी ग्राम झाटीवन आलोर के पंचम मरकाम पिता स्वः सोनसाय पीड़िता के घर में घुमने के बहाने गया और पीड़िता को अकेली देखकर जबरदस्ती बलात्कार किया उसके बाद पीड़िता को शादी करूंगा कहकर आरोपी द्वारा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया जिससे पीड़िता डर के कारण किसी को नही बतायी और पीड़िता गर्भवती हो गई। दिसम्बर 2019 में पीड़िता एक लड़का को जन्म दी उसके बाद भी पीड़िता को किसी को बताने पर तुम्हे व तेरे बच्चे को जान से मार दूगां कहकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करता था।
पीड़िता कई बार घर वालों बता कर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने की हिम्मत करती थी लेकिन पीड़िता को आरोपी टगिया दिखाकर तेरे को तथा तेरे बच्चे को काट कर फेक ढुंगा कहकर धमकी देता था जिसे पीड़िता को डर कर चुप रह जाती थी। पीड़िता को धमकी देकर कई बार बलात्कार करने व पीड़िता एवं पीड़िता के बच्चों को जान से मारने की धमकी देने वाले पंचम मरकाम के खिलाफ अपराध क्रमांक 2/2025 धारा 376 (2) (6), 506 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी पंचम मरकाम पिता स्व. सोनसाय मरकाम उम्र 37 वर्ष निवासी झाटीबंन पारा आलोर थाना फरसगांव के विरूध्द गिरफ्तारी के पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आज रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जायेगी।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी, निरीक्षक राजकुमारी पाण्डेय र.के. कोण्डागांव, म.प्र.आर. साधना सिंह, प्र.आर. सियाराम मरापी, आरक्षक धनीराम सलाम का याेगदान रहा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

