खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत उलनार में माहरा समाज के संरक्षक एवं विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी के नेतृत्व में 3 परिवार के 12 सदस्यों 1. दशरथ कश्यप 2. कुमारी कश्यप 3. ममता कश्यप 4. कविता कश्यप 5. संतोष कश्यप 6. आराध्या कश्यप 7. चैतन कश्यप 8. दशमती कश्यप 9. कौशल कश्यप 10. करण कश्यप 11. मंजु कश्यप 12. एलिना कश्यप ने ईसाई समुदाय से सनातन धर्म में घर वापसी करवाया है।
यह परिवार विगत 12 वर्षों से धर्मांतरण कर ईसाई समुदाय में चल गया था, लेकिन अब उन्होंने सनातन धर्म को अपनाकर घर वापसी का फैसला किया है। ग्राम पंचायत उलनार में आज रविवार काे इस परिवार के 12 सदस्यों के सनातन धर्म में घर वापसी के लिए माहरा समाज कचरापाटी परघना द्वारा एक विशेष समारोह आयोजित किया था, जिसमें विधिवत घर वापसी की प्रक्रिया गांव के पुजारी और माहरा समाज के सदस्याें ने पूरा करवाया।
इस समारोह में स्थानीय हिंदू नेता, गांव के पुजारी और माहरा समाज के सदस्य शामिल हुए। परिवार के सदस्यों ने सनातन धर्म की मूल बातों को स्वीकार करते हुए हिंदू रीति-निती को अपनाया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

