नई दिल्ली। साल 2019 में आई लॉयन किंग में सिंबा की कहानी दिखाने के बाद अब सिंबा के पिता मुफासा की कहानी के साथ लॉयन किंग यूनिवर्स की अगली फिल्म मुफासा द लॉयन किंग भी सिनेमाघरों में कमाल कर रही है।
बैरी जेनकिंस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को इंडिया में 20 दिसंबर को रिलीज किया गया था। फिल्म ने इंडिया में रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के नए रिकॉर्ड बना दिए। फिल्म को रिलीज हुए आज 16 दिन हो चुके हैं, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज 10:30 बजे तक कितनी कमाई कर ली है।
मुफासा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शाहरुख खान की आवाज में मुफासा की दहाड़ अब भी जारी है। फिल्म आज अपने तीसरे वीकेंड में एंट्री कर चुकी है और फिल्म की कमाई से जुड़े आजके शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। नीचे टेबल में आप फिल्म की हर दिन की कमाई से जुड़ा डेटा देख सकते हैं। ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं, इनमें बदलाव हो सकता है।
आखिरी दिनों में पुष्पा 2 को भी मात दे देगी मुफासा?
कमाल की बात ये है कि 20 दिसंबर को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म मुफासा को बॉलीवुड की बेबी जॉन से कड़ी टक्कर मिलेगी, ऐसा माना जा रहा था। फिल्म के साथ वनवास भी रिलीज हुई थी। लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई और मुफासा की चाल बढ़ती रही।
पिछले 31 दिनों से सिनेमाहॉल में टिकी पुष्पा 2 जैसी फिल्म के सामने भी मुफासा की स्पीड कम नहीं हुई है। फिल्म की आज की कमाई पुष्पा की कमाई के आसपास है। जहां पुष्पा 2 ने अभी तक 5.5 करोड़ कमाए हैं तो वहीं मुफासा 4.50 करोड़ के कलेक्शन के साथ आगे बढ़ रही है। यानी दोनों की हर दिन की कमाई में बहुत ज्यादा फर्क रह नहीं गया।
डेडपूल एंड वुल्वरीन को पीछे छोड़ मुफासा बनाएगी ये रिकॉर्ड
मुफासा साल 2024 में इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में गॉडजिला एक्स कॉन्ग को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। अब सिर्फ डेडपूल एंड वुल्वरीन (136.15 करोड़) का रिकॉर्ड टूटना बाकी है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म साल 2024 में इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।
शाहरुख खान और महेश बाबू की आवाज का चला जादू
फिल्म के हिंदी डब्ड वर्जन में मुफासा को शाहरुख खान ने और तेलुगु डब्ड वर्जन में महेश बाबू ने अपनी आवाज दी है। इसके अलावा, आर्यन खान हिंदी वर्जन में सिंबा की आवाज और अबराम खान शावक मुफासा की आवाज बने हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

