नई दिल्ली। पुष्पा 2 की रिलीज के आज 30 दिन पूरे हो चुके हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने इन 30 दिनों में कई मामलों में चाहे वो सबसे बड़ी ओपनिंग हो या सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली इंडियन फिल्म हो, जैसे कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने न सिर्फ रिकॉर्ड्स बनाए हैं, बल्कि एक के बाद एक बहुत से रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म की कमाई के आज के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं और फिल्म ने आज भी कई नए रिकॉर्ड्स बना डाले हैं।
पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म को 5 दिसंबर को इंडिया और वर्ल्डवाइड रिलीज किया गया था। इसके एक दिन पहले फिल्म के पेड प्रीव्यू भी रखा गया था जिस दिन फिल्म ने 10।65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब आप उसके बाद से आज तक फिल्म ने हर दिन कितनी कमाई की है और टोटल कलेक्शन कितना हो चुका है। कमाई से जुड़े ये आंकड़े 10:50 बजे तक के हैं और फाइनल नहीं हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।
30वें दिन इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा पुष्पा 2 ने
फिल्म ने रिलीज के 30वें दिन भी कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। शाहरुख खान की पठान ने 30वें दिन 1.02 करोड़ रुपये और जवान ने 1.14 करोड़ रुपये कमाए थे। बाहुबली 2 की 30वें दिन की कमाई 2.25 करोड़ रुपये थी। आरआरआर की कमाई भी 2.16 करोड़ हुई थी। अब पुष्पा 2 ने 30वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
स्त्री 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा पुष्पा 2 ने
30वें दिन साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 ने 3.35 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था, पुष्पा 2 इससे करीब 50 लाख रुपये आगे निकल चुकी है।
पुष्पा 2 की स्टारकास्ट और बजट
पुष्पा 2 को साल 2021 की फिल्म पुष्पा द राइज बनाने वाले डायरेक्टर सुकुमार ने बनाया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अहम रोल में हैं और फिल्म को करीब 500 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है।
Trending
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त

