खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। राज्य सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश के तहत जिले की नवपदस्थ कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज शुक्रवार काे अपना कार्यभार संभाल लिया है। वे नारायणपुर जिले की 16वीं और पहली महिला कलेक्टर बनी हैं। प्रतिष्ठा ममगाईं 2018 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी हैं, वे इसके पूर्व जिला पंचायत बस्तर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थी।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्टर कोर्ट, अपर कलेक्टर कक्ष एवं कलेक्टोरेट स्टॉफ कक्ष, नजूल शाखा, प्रतिलिपि शाखा, स्थानीय निर्वाचन एवं सामान्य निर्वाचन, भू-अभिलेख शाखा, अभिलेखागार, डायवर्सन शाखा, एसडीएम कार्यालय, न्यायालय, जिला आबकारी कार्यालय, खनिज विभाग, आदिवासी विकास विभाग, परियोजना कार्यालय, जिला शिक्षा विभाग, जिला विपणन, खाद्य, श्रम विभाग, जनसंपर्क, पालना घर, अंत्यावसायी, जिला आयुर्वेद, जिला योजना एवं सांख्यिकी, वित शाखा, राजस्व शाखा, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जिला कोषालय, एनआईसी कक्ष, स्वॉन कक्ष, अधीक्षक कक्ष, स्टेनो कक्ष, लोक सेवा केन्द्र आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान जिला कोषालय के डबल लॉकर कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने अपर कलेक्टर से समय सीमा की बैठक के निराकरण संबंधी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान लोक सेवा केन्द्र में प्राप्त आवेदनों की संख्यात्मक जानकारी लिया। इस दाैरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, अभिषेक गुप्ता, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग, गौतम पाटिल, वरिष्ठ निज सहायक दीपक हिरवानी सहित अधिकारीगण मौजूद थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

