नई दिल्ली। वरुण धवन और कीर्ति सुरेश स्टारर ‘बेबी जॉन’ को रिलीज हुए 10 दिन भी नहीं हुए हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन इस एक्शन थ्रिलर को दर्शकों ने भाव नहीं दिया और रिलीज के दूसरे दिन से ही इसकी कमाई घटती चली गई। यहां तक कि क्रिसमस और नए साल की छुट्टी का भी इस फिल्म को फायदा नहीं हुआ। चलिए यहां जानते हैं ‘बेबी जॉन’ ने रिलीज के 9वें दिन कितनी कमाई की है?
‘बेबी जॉन’ ने 9वें दिन कितना किया कलेक्शन
‘बेबी जॉन’ का खूब प्रमोशन किया गया था। फिल्म से ब्लॉकबस्टर जवान के डायरेक्टर एटली भी जुड़े हैं जिसके चलते लग रहा था कि ये फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसने रिकॉर्ड नहीं सारी उम्मीदें तोड़ दी।
फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही बस डबल डिजिट में कमाई की थी उसके बाद दूसरे दिन से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी हालत में नजर आई। दरअसल इस फिल्म को लगभग एक महीने पुरानी पुष्पा 2 ने ढेर कर दिया है। जहां पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस 29 दिन बाद भी खूब नोट छाप रही है वहीं वरुण धवन स्टारर ‘बेबी जॉन’ मुट्टीभर कमाई के लिए भी कड़ा संघर्ष कर रही है।
इन सबके बीच ‘बेबी जॉन’ के कारोबार की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 11.25 करोड़, दूसरे दिन 4.75 करोड़, तीसरे दिन 3.65 करोड़, चौथे दिन 4.25 करोड़, पांचवें दिन 4.75 करोड़, छठे दिन 1.85 करोड़, सातवें दिन 2.15 करोड़ और 8वें दिन 2.75 करोड़ की कमाई की। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बेबी जॉन’ ने रिलीज के 9वें दिन 1 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ ‘बेबी जॉन’ का 9 दिनों का कुल कलेक्शन अब 36.40 करोड़ रुपये हो गया है।
‘बेबी जॉन’ 9 दिन बाद भी नहीं कमा पाई 50 करोड़
‘बेबी जॉन’ 2016 की तमिल हिट थेरी का ऑफिशियल एडेप्टेशन है। ओरिजनल फिल्म में थलापति विजय ने लीड रोल प्ले किया था। विजय की थेरी में परफॉर्मेंस आइकॉनिक मानी जाती है। वहीं वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है। इस फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं लेकिन ये 50 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई है। फिल्म की हालत इतनी बुरी हो चुकी है कि अब ये बॉक्स ऑफिस पर अंतिम सांसे गिनती नजर आ रही है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

