खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर प्रवास पर पंहुचकर वेदमाता गायत्री महाविद्यालय कंगोली का भूमिपूजन किया।इस दाैरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महाविद्यालय का भूमिपूजन करना मेरा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि सबको मालूम है कि मनुष्य के जीवन में शिक्षा का बड़ा महत्व है। हमारे विद्वानों ने कहा है कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा विकास का मूल मंत्र है। मनुष्य को किसी भी क्षेत्र में विकास करना है तो शिक्षा जरूरी है। आप सब जानते हैं अनपढ़ और शिक्षित वर्ग दोनों के जीवन में जमीन और आसमान का फर्क होता है।
उन्होंने कहा कि यहां महाविद्यालय की स्थापना हो रही है, इसका आप लोगों को लाभ लेना है और इस विद्यालय में पढ़कर आगे बढ़ना है। हम लोग सरकार में हैं, तो सरकार की तरफ से भी शिक्षा घर-घर तक पहुंचे और अच्छी शिक्षा पहुंचे इसका प्रयास छत्तीसगढ़ में कर रहे हैं। आप लोगों को मालूम होगा कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू हो गई है। ये नई शिक्षा नीति सिर्फ डिग्री देने के लिए नहीं है बल्कि रोजगार देने के लिए भी है। हम ऐसी शिक्षा देंगे की वह रोजगार से जुड़ पाये। उन्होंने कहा कि पीमश्री योजना के तहत शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए और प्राइवेट स्कूलों की तरह हमारी सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाना है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वनमंत्री केदार कश्यप, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद कांकेर भोजराज नाग, विधायक जगदलपुर किरणदेव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,पूर्व विधायक संतोष बाफना, लच्छुराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप के साथ-साथ बस्तर आईजी सुंदरराज पी., सीसीएफ़ आरसी दुग्गा, कलेक्टर हरिस एस.,एसपी शलभ कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

