खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के उसूर ब्लाक के पामेड़ थाना क्षेत्र में नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन नम्बर 1 के कोर इलाका मने जाने वाले कोरागुट्टा में नव वर्ष के पहले दिन केंद्रीय रिजर्व पुलिस की 151 वाहिनी और 204 कोबरा के सुरक्षा कैम्प की स्थापना के साथ ही विगत 25 वर्षाें से बंद पड़े बीजापुर से तर्रेम होकर पामेड़ जाने वाले मार्ग को पुन: बहाल करा दिया गया है। फिलहाल इस मार्ग पर सड़क निर्माण का काम भी शुरू करवा दिया गया है। इस मार्ग के खुल जाने से अब लोगों को पामेड़ पहुंचने के लिए तेलंगाना होकर जाने की बाध्यता खत्म हो जाएगी, जिससे 100 किलोमीटर का फासला कम हो जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उसूर ब्लाक के पामेड़ थाना क्षेत्र के कोरागुट्टा में सुरक्षाबलों का नया कैम्प स्थापित कर दिया गया हैं। कोरागुट्टा इलाका नक्सलियों के पीएलजीए का कोर क्षेत्र कहलाता है। बीजापुर से तर्रेम, कोंडापल्ली होकर पामेड़ जाने वाले इस रास्ते पर पिछले 25 सालों से आवागमन बाधित था। इलाके के लोगों को पामेड़ पहुंचने के लिए तेलंगाना राज्य के चेरला होकर पामेड़ जाना पड़ता था। क्षेत्र के लोग 210 किलोमीटर की दूरी तय करके बीजापुर से पामेड़ पहुंचते थे। लेकिन अब कोरागुट्टा में कैम्प खुल जाने से यह रास्ता फिर से खुल गया है। वही अब बीजापुर से पामेड़ पहुंचने के लिए 100 किलोमीटर का फासला भी कम हो गया है। हालांकि अभी इस मार्ग पर सड़क निर्माण का काम भी शुरू हाे गया है। नक्सलियों के कोर इलाके में फोर्स का कैम्प स्थापित करने के पीछे नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही कर इलाके में आमजनो के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर लोगों को इसका लाभ पहुंचाना है। स्थापित किया गया है।
इस क्षेत्र में सड़क मार्ग का विस्तार और पुलों का निर्माण किया जाएगा। ताकि आम जनता को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके। क्षेत्र में बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि लोगों को इन मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। क्षेत्र में पीडीएस दुकानें खोली जाएंगी, जिससे लोगों को राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुविधा उनके गांव में ही मिल सके। क्षेत्र में अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार किया जाएगा, ताकि लोगों को मोबाइल सेवाओं का लाभ मिल सके। कैम्प की स्थापना से क्षेत्र के आम-जनों में खुशी का माहौल है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

