खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बाेधघाट अंर्तगत अनुकूल देव वार्ड-करकापाल के एक मकान में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। महिला के शव को पाेस्टमार्टम के लिए मेकाॅज भिजवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बस्तर में बीएमओ के पद में पदस्थ रहे बीड़ी राय की पत्नी डॉ. अर्चना रॉय का अनुकूल देव वार्ड स्थित घर के कमरे में आज गुरूवार सुबह संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। जिसके बाद परिजनाें ने इसकी सूचना पुलिस काे दी । ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि घर से सामान लूटकर ले जाने के साथ ही महिला की हत्या कर दी गई है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस कर रही है। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर का कहना है कि जांच का विषय है, पाेस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

