नई दिल्ली। टीम इंडिया की मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद बवाल मच गया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठ रहे हैं। भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी थी। लेकिन अब सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हेड कोच गंभीर की कुर्सी खतरे में है। रिपोर्ट के मुताबिक वे इस पद के लिए पहली पसंद भी नहीं थे।
गंभीर और टीम इंडिया को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में गंभीर को लेकर काफी चर्चा है। एक सूत्र ने बताया कि अगर टीम इंडिया के प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ तो उनकी कुर्सी खतरे में आ जाएगी, जो कि अभी भी सुरक्षित नहीं है। इसका साफ मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे का आखिरी टेस्ट मैच गंभीर और टीम इंडिया के लिए अहम साबित होने वाला है।
टीम इंडिया को लगातार करना पड़ रहा हार का सामना –
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच 295 रनों से जीता था। यह मुकाबला पर्थ में खेला गया था। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके बाद वॉर्मअप मैच में भी अच्छा परफॉर्म किया। लेकिन फिर परफॉर्मेंस में गिरावट देखने को मिली। टीम इंडिया एडिलेड में 10 विकेट से हारी। इसके बाद ब्रिसबेन टेस्ट ड्रॉ हुआ और मेलबर्न में भी हार का सामना करना पड़ा।
न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी फ्लॉप हुए रोहित –
कप्तान रोहित के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा अच्छा नहीं रहा। वे इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी फ्लॉप हुए थे। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ बैंगलोर टेस्ट की पहली पारी में 2 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने दूसरी पारी में 52 रन बनाए। लेकिन इसके बाद पुणे और मुंबई टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके। वे अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 3 और 6 रन बनाकर आउट हुए। ब्रिसबेन में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनका मेलबर्न में भी बल्ला नहीं चला।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

