नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ से धमाका मचा दिया है। फिल्म का कलेक्शन बढ़ता ही जा रहा है। 27वें दिन भी पुष्पा 2 ने जबरदस्त कमाई की है और जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है जल्द ही फिल्म 1200 करोड़ क्रॉस कर लेगी। आइए नजर डालते हैं फिल्म के अब तक के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर।
27वें दिन ऐसा रहा पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे मंगलवार को 7।65 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के हिंदी में 6.25 करोड़, तेलुगू में 1.17 करोड़, तमिल में 0.2 करोड़, कन्नड़ में 0.02 करोड़ और मलयालम में 0.01 करोड़ का कलेक्शन की खबरें हैं।
बता दें कि ये फिल्म के 27वें दिन के कलेक्शन के ऑफशियल आंकड़े नहीं हैं। लेकिन अगर फिल्म ने टोटल 7.65 करोड़ का कलेक्शन किया है तो फिल्म का अब तक का कलेक्शन 1171.45 करोड़ हो गया है और इसी रफ्तार से अगर फिल्म आगे भी कमाई करती रही तो जल्द ही 1200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।
बता दें कि फिल्म ने 26वें दिन 6.8 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं 25वें दिन (रविवार) को तो फिल्म का कलेक्शन कमाल था। फिल्म ने 15.65 करोड़ कमाए थे। फिल्म पर दूसरी रिलीज का भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। पुष्पा 2 का राज पहले दिन से कायम है और कोई ये फिल्म उससे ये छीन नहीं पाई है।
फिल्म में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा राज के रोल से फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म में दिखाया गया कि पुष्पा राज अपनी पत्नी की एक इच्छा पूरी करने के लिए पूरी सत्ता बदल देता है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, इमोशन्स देखने को मिलेंगे। फिल्म में रश्मिका मंदाना पुष्पा राज की पत्नी श्रीवल्ली के किरदार में हैं। फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है।
Trending
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त

