Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका

    November 20, 2026

    रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
    • रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
    • छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
    • भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
    • ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
    • खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
    • चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » जनदर्शन: पेंशन राशि नहीं मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने तत्काल लिया संज्ञान, संबंधित अधिकारी को जांच के दिए निर्देश
    बिलासपुर

    जनदर्शन: पेंशन राशि नहीं मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने तत्काल लिया संज्ञान, संबंधित अधिकारी को जांच के दिए निर्देश

    adminBy adminDecember 31, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं एवं शिकायतें, 140 आवेदन प्राप्त हुए

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन आमजनों की मांगों एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान ग्राम मारुकापा के आवेदक रामावतार खरे ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उन्हें 03 माह से पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कलेक्टर ने इसे तत्काल संज्ञान में लिया और संबंधित अधिकारी को उक्त प्रकरण की जांच करने और नियमानुसार कार्यवाही करते हुए हितग्राही को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में राजेंद्र वार्ड मुंगेली के स्वतंत्र तिवारी ने तालाब में हो रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार ग्राम अमलडीही की सरिता ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तृतीय किस्त की राशि दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उक्त मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
    जनदर्शन में ग्राम ढोढमा के ग्रामीणों ने नहर सड़क चौड़ीकरण में प्रभावित जमीन का मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम ढबहा में आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता पद की पूर्ति करने, आत्मा योजना अंतर्गत कृषक मित्रों द्वारा सात माह का रुका मानदेय दिलाने, ग्राम टिंगीपुर के गोरे लाल ने लंबित पारिश्रमिक की राशि दिलाने, ग्राम पंचायत छतौना के तुलाराम कश्यप ने वृद्धा पेंशन योजना अंतर्गत लाभ दिलाने की मांग की। इसी तरह अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर जांच उपरांत नियमानुसार कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, जी.एल. यादव, श्रीमती मेनका प्रधान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय, संयुक्त कलेक्टर गिरीश रामटेके, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों को जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    कलेक्टर ने ग्राम मोहडंडा के युवक को सीआईएसएफ में चयन होने पर दी बधाई
    जनदर्शन में पहुंचे ग्राम मोहडंडा के रवि बुनकर ने कलेक्टर को अपने सीआईएसएफ भर्ती में चयन होने की जानकारी दी और मिठाई खिलाई। कलेक्टर ने युवक को बधाई दी और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। चर्चा के दौरान युवक ने बताया कि चरित्र प्रमाण पत्र के लिए वह भटक रहा था, कलेक्टर की संवेदनशील पहल और जिला प्रशासन के सहयोग से उनका तत्काल चरित्र प्रमाण पत्र बन गया। इस कारण उन्हें सीआईएसएफ डॉक्यूमेट वेरिफिकेशन में किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं हुई। उन्होंने जिला प्रशासन का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका

    November 20, 2026

    खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित

    November 19, 2026

    चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन

    November 19, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बिलासपुर

    रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका

    By Khabar WorldNovember 20, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र स्थित शिवतराई जंगल में प्राइवेट रिसॉर्ट…

    रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

    November 20, 2026

    भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका

    November 20, 2026

    रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

    November 20, 2026

    छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

    November 20, 2026

    भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

    November 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे

    November 20, 2026

    ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी

    November 19, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.