नई दिल्ली। शरीर में मौजूद गांठ के खात्मे के लिए आयुर्वेदाचार्यों ने बथुआ को बेहद लाभप्रद बताया है।आयुर्वेद के अनुसार इसके सेवन से गांठ सहित शरीर की कई बीमारियों का खात्मा होता सकता है।
शरीर पर गांठ होने के कई कारण हो सकते हैं। जानकारों की माने तो, शरीर के किसी भी भाग पर हुए गांठ को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। आधुनिक चिकित्सा के ज़रिए इसके उपचार पर बड़े खर्च की संभावना रहती है। लेकिन राहत की बात यह है कि आयुर्वेद का अनुसरण कर हम इस समस्या से बेहद सरलता से निजात पा सकते हैं।
पिछले 40 वर्षों से कार्यरत पतंजलि आयुर्वेदाचार्य भुवनेश पांडे बताते हैं कि सर्दियों में बाज़ार में एक ऐसा साग मिलता है, जिसका सेवन गांठ सहित शरीर की दर्जनों समस्याओं के निवारण की क्षमता रखता है। ये साग कोई और नहीं, बल्कि बथुआ है। बथुआ कई पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें मुख्य रूप से विटामिन A, C, K, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर तथा प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
इतना ही नहीं, बथुआ के साग से निकले पानी के सेवन से पथरी की समस्या का भी खात्मा होता है। इसके लिए आपको बथुआ को उबालकर उसके पानी को छान लेना है और फिर उसमें गुड मिलाकर पीना है। यकीन मानिए नियमित रूप से इसके सेवन से आपको पथरी की समस्या से भी निजात मिल जाएगा।
जानकारों की माने तो, बथुआ का सेवन पाचन के लिए बेहद लाभप्रद होता है। साग को उबालकर उसके पानी में हल्का नमक मिलाकर पीने से कब्ज़ तथा एसिडिटी जैसी समस्या से राहत मिलता है।यही कारण है कि सर्दियों में इसके सेवन को स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद एवं औषधीय माना गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

