नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। अब दूसरी टीम की बारी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में टेस्ट सीरीज का चौथा मैच चल रहा है। यह मुकाबला फिलहाल ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। हालांकि मैच के आखिरी दिन क्या होगा, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो फिलहाल भारत पीछे है।
दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेला। उसने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में 2 विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका ने इस जीत के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। अफ्रीकी टीम पॉइंट्स टेबल में फिलहाल टॉप पर है। उसने 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 7 मैच जीते और 3 में हार का सामना किया। इसके साथ ही एक मैच ड्रॉ हुआ। उसका पर्सेंटेज ऑफ पॉइंट्स फिलहाल 66.67 है।
पॉइंट्स टेबल में कहां है भारत और ऑस्ट्रेलिया –
ऑस्ट्रेलिया पॉइंट्स टेबल में फिलहाल दूसरे नंबर पर है। उसने 15 मैच खेले हैं और इस दौरान 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इसके साथ ही 4 मैचों में हार का सामना किया है। वहीं 2 मैच ड्रॉ हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया का पर्सेंटेज ऑफ विनिंग पॉइंट 58.89 है। जबकि भारत का 55.88 है। इसी वजह टीम इंडिया तीसरे नंबर पर है। लेकिन वह मेलबर्न में जीती तो स्थिति बदल सकती है।
किसी टीम की जीत या हार के बाद कैसे मिलते हैं पॉइंट्स –
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल के लिए नियम तय है। अगर कोई टीम जीतती है तो उसे 12 पॉइंट्स मिलते हैं। वहीं अगर कोई टेस्ट मैच टाई होता है तो दोनों ही टीमों को 6-6 पॉइंट्स मिलते हैं। जबकि मैच ड्रॉ होने पर 4 पॉइंट्स मिलते हैं। टीमों की रैंकिंग पर्सेंटेज ऑफ पॉइंट्स के हिसाब से तय होती है। पॉइंट्स टेबल में टॉप की दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

