नई दिल्ली। वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी स्टारर ‘बेबी जॉन’ शुरू का खूब जोरों-शोरों पर प्रमोशन किया गया था। फिल्म का रिलीज से पहले काफी बज भी देखा गया था। लग रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की महा ब्लॉकबस्टर पुष्पा 2 का राज खत्म कर देगी। हालांकि क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘बेबी जॉन’ का पुष्पा 2 के आगे बस नहीं चला और इसे बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म ने केवल ओपनिंग डे पर ही डबल डिजिट में कमाई की थी उसे बाद तो ये ऐसी पटरी से उतरी की वीकेंड पर भी सिंगल डिजीट में ही कलेक्शन कर पाई। चलिए यहां जानते हैं ‘बेबी जॉन’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले संडे को कितनी कमाई की है?
‘बेबी जॉन’ ने रिलीज के 5वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन ने अपने एक्शन अवतार से हैरान कर दिया है। हालांकि फिल्म दर्शको की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई। इसी के साथ ‘बेबी जॉन’ कमाई के मामले में काफी पिछड़ गई है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक है। यहां तक कि ये 25 दिन पुरानी पुष्पा 2 के आगे फुस्स साबित हो रही है। दिलचस्प बता ये है कि पुष्पा 2 ने रिलीज के चौथे संडे पर नई रिलीज ‘बेबी जॉन’ से कई गुना ज्यादा कारोबार किया है।
वहीं ‘बेबी जॉन’ की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन, फिल्म की कमाई में 50 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखी गई और इसने केवल 4.75 रुपये की कमाई की। पहले शुक्रवार यानी तीसरे दिन इसके कलेक्शन में और गिरावट देखी गई और इसने 3.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन ‘बेबी जॉन’ ने 16.44 फीसदी की तेजी के साथ 4.25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं अब फिल्म की रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बेबी जॉन’ ने रविवार को हिंदी में 17.38 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ भारत में 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।
इसी के साथ ‘बेबी जॉन’ की पांच दिनों की कुल कमाई अब 28.65 करोड़ रुपये हो गई है।
वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ पांच दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई
‘बेबी जॉन’ बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई है। फिल्म वीकेंड पर भी कमाल नहीं कर पाई यहां तक की ये मूवी वरुण धवन की पिछली पांच फिल्मों के संडे कलेक्शन में सबसे पीछे रही है। वरुण की 2022 में आई भेड़िया का संडे कलेक्शन 11.5 करोड़ था।. जबकि 2022 में आई जुग जुग जियो के पहले संडे की कमाई 15.1 करोड़ थी। वहीं 2019 रिलीज कलंक ने पहले संडे 11.63 करोड़ कमाए थे और 2020 में आई स्ट्री डांसर 3डी ने पहले रविवार 17.76 करोड़ का कारोबार किया था। जबकि ‘बेबी जॉन’ अपने पहले संडे महज 4।75 करोड़ में सिमट गई। इतना ही नहीं ये फिल्म रिलीज के पांच दिनों में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए इसका अपनी लागत निकाल पाना नामुमकिन सा लग रहा है।
Trending
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त

