नई दिल्ली। हमारे आसपास कई ऐसे पेड़-पौधे हैं जिनमें औषधीय गुण भरे होते हैं। अश्वगंधा भी ऐसा ही एक पौधा है जिसकी लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों में बहुत बढ़ी है। अब लोग इसे घर पर भी उगाने लगे हैं, तो चलिए इसके फायदे जानते हैं…
आयुर्वेद का वरदान: बता दें कि अश्वगंधा आयुर्वेद में बेहद प्रसिद्ध है। इसकी मांग पिछले 10 वर्षों में काफी बढ़ी है। यह पौधा 1 से 1।5 फीट ऊंचा होता है, हरे रंग का होता है, और इसके फूल हल्के नारंगी रंग के होते हैं।
किन क्षेत्रों में मिलता है: अश्वगंधा राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में पाया जाता है।
अश्वगंधा कैसे करें सेवन? अश्वगंधा का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। इसके पत्तों को सुखाकर पाउडर के रूप में उपयोग करें। इसका तेल निकाला जाता है, जो शरीर को आराम देता है। इसे दूध के साथ लेना सबसे अधिक फायदेमंद होता है।
शक्ति बढ़ाने में मददगार: डॉ. गहलोत बताते हैं कि अश्वगंधा शरीर की ताकत को बढ़ाने में सहायक है। यह कमजोरी को दूर करता है और शरीर को मजबूत बनाता है।
जोड़ों के दर्द से राहत: अश्वगंधा का तेल जोड़ो के दर्द को कम करने में उपयोगी है। इसका नियमित उपयोग दर्द से छुटकारा दिला सकता है।
ब्लड प्रेशर और तनाव पर नियंत्रण: अश्वगंधा का सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और मानसिक तनाव को दूर
थकावट को कहें अलविदा: यदि आप थकावट महसूस करते हैं, तो अश्वगंधा आपके शरीर को सक्रिय बनाए रखने में मदद करता है। यह पूरे साल उपयोगी है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

