खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत तर्रेम थाना क्षेत्र अंर्तगत चिन्नागेलूर कैम्प से सीआरपीएफ 229 वाहिनी की टीम आज रविवार सुबह सर्चिंग अभियान पर रवान हुई थी। अभियान के दौरान सीआरपीएफ 229 वाहिनी की बीडीएस टीम के द्वारा तर्रेम चिन्नागेलूर मार्ग पर तर्रेम टेकरी के पास पगडंडी मार्ग में नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाये गये आईईडी काे बरामद कर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने आईईडी पाईप में लगकर डायरेक्शनल बम की तरह लगाया गया था, जिसे प्रेशर स्वीच सिस्टम से जोड़ा गया था। नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी लगा रखा था। जवानों की सतर्कता एवं सूझबूझ से नक्सलियों के नापाक मंसूबे एक बार पुन: नाकाम हो गए हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

