नई दिल्ली। प्रकृति में अनेक प्रकार के औषधीय पौधे पाए जाते हैं, जो हमारे लिए बेहद उपयोगी हैं। इनमें से एक है, चिरचिटा इसे हिंदी में अपामार्ग भी कहा जाता है। यह पौधा हमारे आसपास आसानी से पाया जाता है और आयुर्वेद में इसका विशेष महत्व हैं। इसकी जड़े, बीज और पत्तियां औषधीय के रूप उपयोग होती हैं, जो कई शारीरिक समस्या को दूर करने में बहुत ही प्रभावी मानी जाती हैं। ऐसे में बोकारो के वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राजेश पाठक (पतंजलि आयुर्वेद और शुद्धि आयुर्वेद में 16 से अधिक वर्षों का अनुभव) ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि चिरचिटा (अपामार्ग) का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में लंबे समय से किया जा रहा है। आयुर्वेद के अनुसार, यह पौधा शरीर की कई समस्याओं को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में सहायक होता है।
सर दर्द की समस्या से निजात
अपामार्ग का उपयोग सर दर्द की समस्या और माइग्रेन को कम करने के लिए कारगर माना जाता है। इसके लिए अपामार्ग के पत्तों को सूंघने मात्र ही सर दर्द से राहत मिलती है, वहीं तुरंत राहत पाने के लिए इसके पत्तों को एक कप पानी में उबालकर सेवन करने से सर दर्द से छुटकारा मिलता है।
सर्दी खांसी की समस्या से छुटकारा
अपामार्ग में कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दी-खांसी और संक्रामक बीमारियों से बचाव करने में मदद करते हैं। ऐसे में इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाकर सेवन करने से बंद नाक खुलती है और सर्दी-खांसी में जल्द राहत मिलता है।
दांत के समस्या में कारगर
आजकल दांतों का पीलापन और मुंह से बदबू आना एक सामान्य समस्या बन गई है। ऐसे में अगर अपामार्ग की पत्तियों का पाउडर बनाकर उपयोग करने से दांतों की सफाई होती है और दांतों का पीलापन दूर होता है।
किडनी स्टोन को दुर करने में कारगर
अपामार्ग का छाल किडनी स्टोन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके नियमित उपयोग से किडनी स्वस्थ और बेहतर तरीके से काम करता है और किडनी स्टोन पेशाब के जरिए बाहर आ जाती है, इसके लिए अपामार्ग के छाल को उबालकर रोजाना खाली पेट लेने से किडनी स्टोन कि समस्या से दूर होती है।
खुजली और त्वचा रोगों में लाभकारी
अपामार्ग के पौधे में मौजूद विशेष गुण त्वचा की समस्याओं जैसे खुजली और अन्य संक्रमणों को दूर करने में सहायक होते हैं। इसका उपयोग त्वचा पर लगाने से खुजली में आराम मिलता है। इसके लिए अपामार्ग का पत्ता और नीम के पत्तों को प्रभावित जगह पर पीस कर लगाने से खुजली और त्वचा रोगों कि समस्या दूर होती है।
लेबर पेन में आराम
महिलाओं में डिलीवरी के समय तेज दर्द से गुजरना पड़ता है ऐसे में महिला के कमर पर अपामार्ग जड़ लगाने से दर्द में राहत मिलती है और प्रसव की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

