खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के नक्सलियों की राजधानी कहे जाने वाले कुतुल सहित जगदलपुर के धरमपुरा और आड़ावाल के अलावा कोंडागांव में कुंए, बीजापुर में पुजारी कांकेर और कोड़ापल्ली में कुल 17 नया थाना खाेला जाना प्रस्तावित है। इसी तरह नारायणपुर में गारपा, कस्तूरमेटा, फरसबेड़ा, तोके, गोमागंल में नया थाना खोला जाना है। सुकमा जिले के डब्बाकोंटा, एल्लमागुंडा, चिंगापरम, पुरना और सिलगेर में भी नए थाने खोले जाने हैं, जिनके लिए पीएचक्यू ने जानकारी मंगाई है। नया साल शुरू होते ही इन इलाकों में नए थाने की सौगात मिल जाएगी।
गौरतलब है कि अभी इन इलाकों से थाने की दूरी काफी ज्यादा है। ऐसे में पुलिस को नियमित गश्त या फिर अपराध की जानकारी मिलने एवं उस पर कार्यवाही करने में काफी समय लग जाता है। अब बस्तर संभाग की बदली हुई परिस्थियाें में सभी इलाकाें मे तेजी से विकास हो रहे हैं। ऐसे में यहां थानों की जरूरत भी महसूस की जा रही है। शहर के धरमपुरा और आड़ावाल इलाके में दो नए पुलिस थाना खुलने जा रहे हैं। इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इन दोनों स्थानों पर नए थाने खोलने से पहले पीएचक्यू से बस्तर जिले के एसपी से उप पुलिस महानिरीक्षक ने जानकारी मांगी है कि वे नए थाने से पुराने थाने की दूरी, तीन साल में मूल थाने में घटित अपराध की संख्या, जिस इलाके में थाना खोलना है, वहां पिछले तीन सालों में कितने अपराध हुए उनकी संख्या और प्रतिशत की जानकारी मांगी गई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल

