खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाने के लिए पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा, दाऊ श्रीवासुदेव चंद्राकर कामधेनू विश्वविद्यालय अंजोरा दुर्ग में प्रशिक्षित किये जाने की कार्ययोजना बनाई गई है।
जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार ने बताया कि समूह की महिलाओं को स्थाई आजीविका मूलक गतिविधि से जोड़ने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, इससे पूर्व 70 महिलाएं बकरी पालन, मुर्गीपालन के प्रबंधन एवं संचालन विषय पर प्रशिक्षण प्राप्त कर ली है। इन महिलाओं के स्थाई आजीविका के अवसर मुहैया कराने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की महात्मा गांधी नरेगा योजना से पशु शेड निर्माण की कार्य योजना बनाई गई है इन महिलाओं को पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ एवं सहायता अनुदान भी प्रदान किये जा रहे हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

