खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के जनपद पंचायत भोपालपटनम अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सचिव रिंटु दुर्गम को कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के कारण सीईओ जिला पंचायत ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1998 के नियम 3 (1) (एक)(दो)(तीन) के तहत निलंबित करते हुए रिंटू दुर्गम का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत भोपालपटनम नियत किया गया है।
उक्त कार्रवाई उच्च अधिकारियों के दिये गए निर्देशों का लगातार अवहेलना, कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता के कारण की गई है। शासन की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन के निर्माण कार्यों को नियत तिथि तक पूर्ण कराने फील्ड विजिट कर प्रगति लाने के निर्देश दिए गए थे, किंतु संबंधित सचिव द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता और लापरवाही बरती गई, जिसके कारण कार्यों में प्रगति प्रभावित हुई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

