खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में चार अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार पहला मामला चारामा जैसाकर्रा गांव का है, जहां 24 दिसबंर को देर शाम 8 बजे तेज रफ्तार कार ने बस्तर टूर से वापस लौट रहे बालोद के सैलानियों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में नेवारीखुर्द बालोद की रहने वाली मीना बाई साहू पति सुरेश साहू की मौके पर मौत हो गई। वहीं पांच साल के लक्ष्य साहू पिता चंद्र प्रकाश साहू का पैर टूट गया है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वहीं एक दूसरे मामले में मोटरसाइकिल पर सवार होकर कांकेर बाईपास से होते हुए घर वापस जा रहे दिल्लू प्रसाद पटेल को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ठोकर मार दिया। दुर्घटना में दिल्लू प्रसाद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी तरह दुर्गुकोंदल में छिदपाल के रहने वाले सुमन उइके मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात बोलेरो चालक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में सुमन को गंभीर चोट आई है। वहीं लखनपुरी के करीब में टाटा मैजिक ने मोटरसाइकिल सवार एसटीएफ के जवान बलराम मंड़ावी को ठोकर मार दी, इसमें जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल

