खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रान्ति इंडिया द्वारा 10 जनवरी 2025 को विश्व हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर वाराणसी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मान समारोह में प्रान्ति इंडिया के वरिष्ठ संपादक डॉ. लेखराज शर्मा तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों के सानिध्य में डॉ शीला शर्मा बिलासपुर छत्तीसगढ़ का सम्मान हेतु चयन किया गया है।
यह सम्मान डॉ शीला शर्मा द्वारा लिखी गई पुस्तक “प्रगति के पथ पर बढ़ते चलो “को दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 107 साहित्यकारों को प्रान्ति इंडिया टीम की देखरेख में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट 51 लेखक को चांदी का सिक्का भी पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा।
इससे पूर्व डॉ शीला शर्मा अपने उत्कृष्ट लेखन के कारण कई पुरस्कारों से पुरस्कृत हो चुकी है। बोधगया में आचार्याकुल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह सारस्वत कर्मवीर का सम्मान दिया गया। साथ ही गोपाल राम गहमरी कला मंच द्वारा लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखक सम्मान से सम्मानित किया गया।
Trending
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन

