नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इस मैच से पहले सामने आए अपडेट में बताया गया कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी पुरानी पोजीशन यानी ओपनिंग पर नजर आ सकते हैं। अब तक खेले जा चुके तीन टेस्ट में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग पर दिखाई दिए हैं। तो क्या भारतीय कप्तान के ओपनिंग पर आने से केएल राहुल का प्लेइंग इलेवन से पत्ता कट जाएगा? आइए जानते हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि बॉक्सिंग डे टेस्ट में रोहित शर्मा ओपनिंग पर नजर आ सकते हैं। इस स्थिति में केएल राहुल नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। भारतीय कप्तान अब तक सीरीज के दोनों ही टेस्ट में फ्लॉप दिखाई दिए हैं। वहीं ओपनिंग पर खेलने वाले केएल राहुल के बल्ले से रन निकले हैं।
राहुल ने सीरीज के तीन टेस्ट की 6 पारियों में बैटिंग करते हुए 47.00 की औसत से 235 रन बना लिए हैं। वह सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं थे, जिनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल ओपनिंग पर नजर आए थे। फिर रोहित शर्मा की वापसी के बाद भी राहुल ने अगले दोनों टेस्ट में ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि अभी बॉक्सिंग डे टेस्ट में रोहित शर्मा के ओपनिंग करने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इस साल टेस्ट में फ्लॉप रहे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा 2024 में अब तक 13 टेस्ट खेल लिए हैं। इन मैचों में उन्होंने 26.39 की औसत से 607 रन बनाए हैं। वहीं पिछले 13 पारियों में रोहित ने 12 से भी कम की औसत से 152 रन बनाए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्सिंग डे टेस्ट में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कैसा रहता है।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

