खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस के अवसर पर आज जशपुर जिले में लगभग 355.26 करोड़ रूपए की लागत के 128 निर्माण कार्याे का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें 65.94 करोड़ की लागत के 33 कार्यों का लोकार्पण और 289.32 करोड़ की लागत के 95 कार्यों का भूमिपूजन होगा।
मुख्यमंत्री साय 289.32 करोड़ रूपये की लागत के जिन 95 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें जशपुर विधानसभा के 55.86 करोड़ रूपये की लागत के 19 कार्य, कुनकुरी विधानसभा में 129.97 करोड़ रूपये की लागत के 48 कार्य, पत्थलगांव विधानसभा में 103.48 करोड़ रूपये की लागत के 28 कार्य शामिल हैं। भूमिपूजन होने वाले कार्यो में मुख्य रूप से जशपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय, बगीचा में नवीन पॉलिटेक्निक कॉलेज, कुनकुरी में रिक्रिएशन पार्क, जिला कार्यालय जशपुर के द्वितीय तल, 15 धान उपार्जन केन्द्रों में अधोसंरचना-गोदाम, सलिहाटोली में इंडोर जिम, बगीचा में बैडमिंटन कोर्ट, कुनकुरी में अमृत मिशन 2.0 के विभिन्न कार्य शामिल है।इसी प्रकार सीएम साय 65.94 करोड़ की लागत के जिन नवनिर्मित 33 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। उनमें जशपुर विधानसभा में लगभग 27.76 करोड़ के 19 कार्यों, कुनकुरी विधानसभा में 5.65 करोड़ के 5 कार्यों और पत्थलगावं विधानसभा में 32.51 करोड़ के 9 कार्यों शामिल है।
Trending
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन

