खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जिले के नवागांव में आज कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है। आरोपी बेटे ने फावड़ा मारकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटे भागीरथी साहू और पिता जनक साहू के बीच विवाद चल रहा था। आज आरोपी बेटे ने आक्रोशित होकर घर के सामने निर्माण कार्य में रखे फावड़े से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे जनक साहू की मौत हो गई। ईधर आरोपी भागीरथी साहू ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
Trending
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन

