खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के ग्राम तालूर में छत्तीसगढ़ महतारी वंदन याेजना में सनी लियाेनी के नाम पर का पैसा लेने के मामले के खुलासे के बाद मचे बवाल का मामला ंशांत भी नही हुआ है, वही एक और मामला बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के ही ग्राम पंचायत टलनार से एक कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रतिनिधि जानकी राम भारती ने अपने परिवार की एक कुंआरी लड़की को विवाहित बताकर उसे महतारी वंदन योजना का लाभ दिला रहे है। यही नहीं इस कांग्रेसी नेता के परिवार की 3 महिलाएं योजना का लाभ उठा रही हैं। गांव में यह मामला तूल पकड़ चुका है, और मामले की शिकायत एसडीएम से की की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बकावंड विकासखंड के ग्राम पंचायत टलनार गांव के उप सरपंच तेनसिंह सेठिया, सहित गंगाराम कश्यप, लंबूधर पटेल व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि टलनार निवासी कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रतिनिधि जानकीराम भारती ने अपने परिवार की महिलाओं और युवतियों को महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने के लिए फर्जीवाड़ा किया है। योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए का लाभ लेने के लिए कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रतिनिधि जानकीराम भारती ने योजना का बेजा लाभ लेने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को धोखे में रखकर फार्म भरवा लिए। परिवार की इन महिलाओं में बुधमनी पति लखमू राम बघेल महतारी वंदन योजना पंजीयन क्रमांक 006073739, पार्वती पति पदम पंजीयन क्रमांक 006076077 और कलावती पति कुरसो पंजीयन क्रमांक 6081187 शामिल हैं। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि ये तीनों महिलाएं विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस नेता जानकी राम भारती के परिवार की हैं और उनके फर्जी दस्तावेज पेश कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। उप सरपंच और ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम बकावंड से कर मामले की जांच कराने की मांग की है।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

