Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में

    November 23, 2026

    रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

    November 23, 2026

    बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
    • रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
    • बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
    • बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
    • दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
    • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
    • मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » प्रदर्शन में पूरी तरह कंफ्यूज दिखी कांग्रेस: किरण देव
    रायपुर

    प्रदर्शन में पूरी तरह कंफ्यूज दिखी कांग्रेस: किरण देव

    adminBy adminDecember 23, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    अपराध पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी ये बताएं, हर अपराध में कांग्रेस के लोग क्यों लिप्त है

    भूपेश बघेल ने स्वयं स्वीकार किया था कि राजीव युवा मितान के लोग ही संगीन अपराधों के लिए जिम्मेदार है

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस इस दौरान पूरी तरह कंफ्यूज दिखाई दी, कांग्रेस के अलग-अलग नेता प्रदर्शन के अलग-अलग कारण बता रहे थे। वास्तव में कांग्रेस पूरी तरह मुद्दा विहीन है। वह आंतरिक गैंगवार के कारण बुरी तरह पस्त है। ऐसे में अपने चरित्र के कांग्रेस अनुकूल ही अराजक होती जा रही है।
    किरण देव ने सीएम हाउस के घेराव को युवक कांग्रेस के राजनीतिक दीवालिएपन की पराकाष्ठा बताते हुए कहा है कि जनता-जनार्दन द्वारा सत्ता से उखाड़ फेंक दिए जाने के बाद से कांग्रेस के लोग मुद्दों के संकट से जूझ रहे हैं और अपने सियासी वजूद को बचाने के लिए नित-नए झूठ गढ़कर प्रलाप करते रहते हैं।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश का हर अन्नदाता किसान आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा की प्रदेश सरकार की सुव्यवस्थित रूप से संचालित धान खरीद नीति से खुशहाल है। कांग्रेसियों को यह हजम नहीं हो पा रहा है। यह एक तथ्य है कि पिछले वर्ष रिकार्ड 147 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी और समर्थन मूल्य के बाद अंतर की राशि का भुगतान एकमुश्त किसानों के खाते में हस्तांतरित किया गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस वर्ष भी 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है और सरकार दाना दाना धान खरीदेगी। श्री देव ने कहा कि प्रदेश में 14 नवम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के तहत अब तक 63.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव जारी है।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि इसी प्रकार कानून-व्यवस्था को लेकर भी कांग्रेस लगातार सफेद झूठ फैलाने में लगी है। दरअसल, आपराधिक मामलों में हो रही जाँच और गिरफ्तारियों पर कांग्रेस नेता स्पष्ट कर चुके हैं कि अराजकता व हिंसा की वारदातों से कांग्रेस का कनेक्शन है। पूर्व सीएम बघेल ने अपने प्रेस वार्ता में साफ-साफ यह कहा था कि उनके मितान क्लब वाले ही अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। हर तरह के अपराधों में संलग्न लोगों की शरणस्थली बनी कांग्रेस का यही राजनीतिक ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि जब वह सत्ता में होती है तो आपराधिक तत्वों को प्रश्रय देकर अपने हित साधने के लिए उन्हें इस्तेमाल करती है, और सत्ता से दूर रहने पर इन्हीं तत्वों को इस्तेमाल करके प्रदेश में अपराधों का सिलसिला चलाकर अराजकता फैलाने में अपनी ताकत झोंक देती है।
    प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने कहा कि सूरजपुर की बात करें या बलरामपुर घटना की बात करें, चाहे लोहारीडीह की घटना की बात करें या फिर दामाखेड़ा के कबीरपंथ के आश्रम से जुड़े विवाद से जुड़े आरोपी की, चाहे बलौदाबाजार की हिंसा और आगजनी की बात करें, हर जगह कहीं-न-कहीं कांग्रेस के पदाधिकारी उसमें संलिप्त पाए जा रहे हैं। हाल में कांग्रेस विधायक भी अपने लोगों को हिंसा के लिए उकसाते हुए रंगे हाथ पकड़ी गयीं थीं।
    श्री देव ने कहा कि दरअसल कांग्रेस सत्ता छिन जाने के साथ-साथ अपने तमाम धत्कर्मों के सामने आने और आपराधिक चेहरे उजागर होने के इस कदर छटपटा रही है कि अब वह अपने गुर्गों के जरिए खून की नदियाँ बहाने में नहीं हिचक रही है।
    सूरजपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता सामने आई थी। यह कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना था।
    उन्होंने कहा कि इसी तरह अंतागढ़ विधानसभा में छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे सुप्रकाश मल्लिक उर्फ मिठू को दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया है। सुप्रकाश मल्लिक पिछले छह वर्षों से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर बांदे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
    बलरामपुर में कांग्रेस नेता व नगर पालिका अध्यक्ष सुन्दरमणि के पति परम मिंज ने अपने खेत में गायों पर एयरगन से फॉयर कर दिया था। इसमें कई गायें घायल हो गई थीं। नगर पालिका अध्यक्ष पति परम मिंज पर पूर्व में गौ मांस खाने सहित कई आपराधिक मामले संबंधित थानों में दर्ज हैं।
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ बालोद के डोंडी थाने में 9 सितंबर को हेड मास्टर सुसाइड केस में एफआईआर दर्ज की गई है।
    राजधानी में हाल ही हवाई फायरिंग का आरोपी नवाज खान रायपुर उत्तर विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष है, जिसके खिलाफ एक व्यक्ति की जमीन हड़पने के लिए बल प्रयोग करने का जुर्म दर्ज हुआ है। इससे पहले रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर हुई फायरिंग के आरोपियों शेख शहनवाज उर्फ शानू महाराज, शाहरुख और हीरा छुरा में से फरार आरोपी हीरा के महापौर एजाज के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं।
    भाजपा का यह स्पष्ट मानना है कि राज्य की आंतरिक सुरक्षा और क़ानून-व्यवस्था को सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है। खासकर कांग्रेस का युवा संगठन अपने वरिष्ठ नेताओं के संरक्षण में न केवल छत्तीसगढ़, अपितु देशभर में अपराधियों और स्मगलरों का गढ़ बना हुआ है।
    छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस और उसके दीगर संगठनों से जुड़े लोग आपराधिक, हिंसक और विभाजनकारी गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं और अभी हाल ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कांग्रेस के एक प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कांग्रेस के एक प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्टर कार्यालय में अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने के लिए उकसाया गया है। उत्तरी जांगड़े ने बाकायदा बलौदाबाजार में लगभग 6 माह पहले हुई आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा का हवाला देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उसी घटना की पुनरावृत्ति करने कहा है।
    कांग्रेस के चार अन्य विधायकों कविता प्राण लहरे, चातुरी नंद, उमेश पटेल, पूर्व विधायक प्रकाश नायक की मौजूदगी में विधायक उत्तरी जांगड़े का यह बयान बलौदाबाजार की हिंसक घटना समेत कानून-व्यवस्था को चुनौती देते तमाम आपराधिक कृत्यों की आत्म-स्वीकृति है।
    बलौदाबाजार की जिस घटना की मिसाल उत्तरी जांगड़े ने अपने भाषण में दी है, उसी बलौदाबाजार घटना के मामले में कांग्रेस के एक विधायक देवेंद्र यादव अभी भी जेल में हैं।
    कांग्रेस की इसी सभा में नगरपालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे के पति और विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, जो खुद जिले में सट्टा-जुआ का मुख्य खाईवाल है, के द्वारा भी भरे मंच से भाजपा के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सार्वजनिक मंच से “कांग्रेस की सरकार आने पर भाजपाइयों के गले में कुत्ते का पट्टा पहनाने” जैसे अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया।
    कांग्रेस का समूचा राजनीतिक आचरण ऐसी ही धमकियों, साजिशों और हिंसा फैलाने वाली वारदातों से भरा पड़ा है। विधानसभा चुनावों के दौरान मोहला-मानपुर क्षेत्र में कांग्रेस की एक चुनावी सभा में कांग्रेस विधायक इंद्र शाह मंडावी की मौजूदगी में एक नक्सली ने भाजपा का चुनाव प्रचार करने वाले कार्यकर्ताओं को काट डालने की धमकी दी थी। बाद में भाजपा कार्यकर्ता की वहां हत्या भी हुई।
    श्री किरण देव ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितनी आपराधिक हरकत कर ले, चाहे राहुल गांधी जैसे अपने जमानत शुदा नेता के बहकावे पर जितनी आग लगाने की कोशिश कर ले, लेकिन विष्णुदेव साय जी की सरकार उसके मंसूबे को पूरा नहीं होने देगी। कांग्रेस का विधायक हो या पूर्व मुख्यमंत्री, अगर अपराध करेंगे तो उन्हें सही जगह दिखा कर प्रदेश का कानून व्यवस्था बहाल रखेगी ही। स्वयं अपराध करना और फिर कथित बढ़ते अपराध पर घड़ियाली आसूँ बहाने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि सपने में भी कोई अपराध करने का सोचते हुए उनकी रूहें कांप जाये। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कांग्रेस को अपनी नाजायज हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में

    November 23, 2026

    दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

    November 23, 2026

    छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत

    November 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में

    By Khabar WorldNovember 23, 20266

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिले के जामगांव ग्राम पंचायत में पंचायत के कार्यों एवं खर्चों के…

    रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

    November 23, 2026

    बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम

    November 23, 2026

    बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में

    November 23, 2026

    रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

    November 23, 2026

    बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम

    November 23, 2026

    बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन

    November 23, 2026

    दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

    November 23, 2026

    छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत

    November 23, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.