खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के घुर नक्सल प्रभावित इलाका कोमटपल्ली के नक्सलियाें के कोर इलाके में सुरक्षा बलों के जवानाें ने नक्सलियों के द्वारा स्थापित 62 फिट ऊंचे नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर को सुरक्षा कैंम्प वाटेवागु के स्थापना के बाद डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 210, 205 , बीडीएस एवं केरिपु की संयुक्त टीम द्वारा 23 दिसंबर को ग्राम कोमटपल्ली के जंगल में स्थापित नक्सलियों के 62 फिट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त किया गया है।
इस दाैरान मौके पर अभियान दल के साथ उप महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट कोबरा 210 अशोक कुमार, कमांडेंट कोबरा 205 नरेश पवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर, कमांडेंट् 222 विजेंद्र कुमार डीएसपी महंत कुमार सिंह, डीएसपी तिलेश्वर एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित थे। नक्सलियाें के कोर इलाके में सुरक्षा बलों का लगातार गश्त सर्चिंग की कार्यवाही जारी है।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

