खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत कल शाम रेड्डी साप्ताहिक बाजार से हथियारबंद नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम द्वारा पिस्टल की नोक पर आदिवासी युवक मुकेश हेमला निवासी ग्राम कमकानार का अपहरण कर अपने साथ जंगल की ओर ले जाकर मुकेश हेमला का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और उनका शव गुन्नापारा तालाब के पास फेंक दिया है। शव के शास से बरामद पर्चे में हत्या की जिम्मेदारी गंगालूर एरिया कमेटी ने ली है। मृतक मुकेश के परिजनाें ने गंगालूर थाना में इसकी सूचना दी है। विदित हाे कि विगत 15 दिनों में नक्सलियों द्वारा लगातार की जा रही आदिवासी ग्रामीण की यह सातवीं हत्या है। वहीं इस वर्ष 2024 ओं नक्सली अब तक 70 से अधिक आदिवासी ग्रामीणाें की हत्या कर चुके हैं।
गंगालूर थाना प्रभारी गिरीश तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कमकानार के युवक को कुछ अज्ञात लोग बंधक बनाकर ले गये और आधी रात में उसकी हत्या कर शव फेंक दिया है। सूचना के बाद पुलिस पार्टी काे रवाना किया गया है।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

