खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। हार्डकोर नक्सली प्रभाकर को पुलिस ने धर दबोचा है, नक्सलियों ने भी बैनर लगाकर इस बात को कन्फर्म कर दिया था जबकि, पुलिस ने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया था। अब बस्तर आईजी ने भी गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि कर दी है।
पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. बस्तर रेंज, जगदलपुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, बस्तर संभाग में की जा रही एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत साल 2024 में अब तक कुल 884 माओवादी कैडरों की गिरफ्तारी कर उनपर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि, प्रभाकर राव उर्फ बालमूरी नारायण राव की गिरफ्तारी बड़ी सफलता है।
उल्लेखनीय है कि, खूंखार नक्सली नेता प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव 1984 में संगठन से जुड़ा था और पिछले 40 सालों से काम कर रहा था। प्रभाकर की उम्र अभी 57 साल है। वह ग्राम बीरपुर, जिला जगित्याल, तेलंगाना का रहने वाला था। वह सीसीएम सचिव का चचेरा भाई भी है। उस पर छत्तीसगढ़ राज्य सहित कई अन्य राज्यों में दर्जनों अपराध दर्ज हैं। वह लॉजिस्टिक सप्लाई और लॉजिस्टिक इंचार्ज ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के शीर्ष नक्सली लीडरों का करीबी सहयोगी रहा है। प्रभाकर पर राज्य सरकार ने 25 लाख का ईनाम घोषित किया था।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

