खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के तालुर गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के नाम पर हर महीने ₹1000 ट्रांसफर किए जा रहे थे। यह खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ। पुलिस ने इस योजना का लाभ लेने वाले युवक वीरेंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि इस मामले के तूल पकड़ने के बाद बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को संबंधित अनियमितता की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वीरेंद्र जोशी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक, एक एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर कर मामले को उजागर किया था। यह पूरा मामला बस्तर जिले के तालुर गांव का है। इस गांव में महतारी वंदन योजना के लिए सनी लियोन और पति जॉनी सिंस के नाम का आवेदन डाला गया था। इस आवेदन को सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सत्यापित कर आगे फॉरवर्ड किया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवमती जोशी की आईडी से आवेदन रजिस्टर्ड हुआ।
वहीं, आरोपी का नाम वीरेंद्र जोशी है, जिसने सनी के नाम का फर्जी आवेदन और बैंक खाता दिया था। सत्यापन के बाद छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए इस फॉर्म को पात्र घोषित कर दिया गया। इसके बाद इस खाते में मार्च 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक हर महीने ₹1,000 की राशि डाली गई। कुल मिलाकर ₹10,000 खाते में जमा किए जा चुके हैं।
Trending
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
- छत्तीसगढ़ में प्रकाश पर्व की धूम: आज प्रदेशभर में सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी

