खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण मे अपराधो एवं नशे के कारोबारी पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं। अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा जैसे मादक पदार्थ को बिक्री करने के लिए रखे आरोपी को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त हुई। संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.12.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ।
खो खो तालाब पार रामायण नगर में एक लड़का उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष,इकहरा बदन, काला हरा चेक फूल बांह कमीज, काला फूल पेंट पहना हुआ है जो अपने पास नीले रंग के बोरी में अवैध रूप से गांजा जैसे मादक पदार्थ रखकर बिक्री करने के लिए खड़ा है है। कि सुचना पर तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को सूचना देकर गवाहो एवं सम्पूर्ण विवेचना कीट के रेड कार्यवाही हेतू घटना स्थल पर पहूंचा जहां मुखबिर द्वारा बताए व्यक्ति खड़ा था आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश किए किंतु पुलिस के तत्परता से भागने में असफल रहे।
तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से गांजा जैसे मादक पदार्थ कुल 05 किलो 700 ग्राम कीमती 57,000 रुपए रखा पाया गया। आरोपी को विधिवत दिनांक 22.12.2024 गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
नाम आरोपीः- नोहर वर्मा उर्फ निक्कू पिता देवचरण वर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी शीतला मंदिर के पास चंगोराभाठा थाना डीडी नगर जिला रायपुर छत्तीसगढ़।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

