खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। शिकारियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ वन विभाग और ओडिशा फॉरेस्ट डिपार्मटमें ने ज्वाइंट ऑपरेशन में पांच तस्करों को दबोचा है। पकड़े गए तस्करों के पास से टीम ने दो नग हाथी दांत बरामद किए हैं। पकड़े गए तस्करों से वन विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। वन विभाग को शक है कि पकड़े गए तस्कर जंगली जानवरों के शिकार में भी शामिल हो सकते हैं। तस्करों को उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के अफसर और ओडिशा वन विभाग की टीम के कर्मचारियों ने पकड़ा है।
ज्वाइंट ऑपरेशन में टीम ने गरियाबंद से सटे ओडिशा के मुनिगुड़ा रायगड़ा वन परिक्षेत्र में छापेमारी की। तीन वन मंडलों की टीम की कार्रवाई में पांचों तस्कर गिरफ्तार हुए। पकड़े गए लोगों की तलाशी के दौरान उनके पास से हाथी के दांत मिले हैं। बीते दिनों पोटाश बम से गरियाबंद में हाथी की मौत की खबर आई थी। वन विभाग की टीम हाथी मौत के बाद शिकारियों की पड़ताल में जुटी थी। उसी कड़ी में वन विभाग को ये खबर मिली की ओडिशा में हाथी दांत के साथ कुछ शिकारी एक्टिव है। गरियाबंद में पोटाश बम से हुई हाथी के बच्चे की मौत के केस में वन विभाग ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

