खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। बस्तर रेंज के सुकमा जिले के जागरमुंडा में पदस्थ एसडीओपी तोमेश वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। एसडीओपी की रिश्ते में भाभी ने दुर्ग के मोहन नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार, एसडीओपी की रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला एक डॉक्टर की पत्नी है। उसके साथ एसडीओपी ने 2021 में अनैतिक संबंध बनाए थे। उस दौरान एसडीओपी ने माफी मांगकर मामले को दबा दिया था।
लेकिन 31 अगस्त को एसडीओपी ने फिर महिला के घर घुसकर अनैतिक सबंध बनाने के बाद मारपीट की, जिसके बाद महिला ने अपराध दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर एसडीओपी तोमेश वर्मा के खिलाफ मोहन नगर थाना में 115 (2)-BNS, 351(2)-BNS, 64-BNS की धाराओं में अपराध दर्ज किया है।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

